जनसभा में गरजे संजय सिंह: बोले- 'किसी की सगी नहीं है 'भारतीय झगड़ा पार्टी', गंजे को भी कंघा बेच सकते हैं पीएम मोदी  

AAP Leader Sanjay Singh targeted PM Modi
X
आप नेता संजय सिंह।
Sanjay Singh: आप नेता संजय सिंह ने मुस्तफाबाद में जनसभा के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक गंजे को भी कंघी बेच सकते हैं।

Sanjay Singh: दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के नेता अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर एक के बाद एक जनसभाएं कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना, संजय सिंह, भगवंत मान आदि नेता रैलियां और जनसभाएं कर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो रहे हैं। बीती रात आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुस्तफाबाद में आप प्रत्याशी आदिल खान के लिए जनता को संबोधित किया और उन्हें बहुमत से जिताने की अपील की।

मुस्तफाबाद में जनता को किया संबोधित

मुस्तफाबाद में जनता को संबोधित करते हुए संजय सिंह भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रहे। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'ये देश मोदी और अमित शाह के फरमान से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा और भाजपा और आप में इसी बात की लड़ाई है। ये याद रखना कि भाजपा वाले किसी के सगे नहीं हैं, ये हिंदू का मुसलमान से झगड़ा कराते हैं, फिर हिंदू का ईसाइयों से और फिर हिंदू का हिंदू से झगड़ा कराते हैं। इसके बाद अलग-अलग धर्मों को आपस में लड़वाती है ये भारतीय झगड़ा पार्टी। अब हमें भारतीय झगड़ा पार्टी को हराना है।'

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव 2024: बीजेपी पर बरसे केजरीवाल, कमल का बटन मत दबाना, वरना सब मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे

'पीएम मोदी गंजे को भी बेच सकते हैं कंघी'

उन्होंने आगे कहा कि 'हमारे प्रधानमंत्री में कोई खूबी हो या न हो लेकिन ये खूबी जरूर है कि वो गंजे को भी कंघी बेच सकते हैं। उन्होंने 2014 में कहा था कि हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोदी जी ने अग्निवीर योजना ला दी, जिसमें लड़का 17 साल की उम्र में नौकरी पर जा रहा है और 21 साल में रिटायर हो जाता है। बाप अभी नौकरी कर रहा है और बेटा रिटायरमेंट पर है। खुद 75 साल की उम्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए और युवाओं को 21 साल में रिटायरमेंट दे दिया।'

कालेधन को लेकर बोले संजय सिंह

संजय सिंह ने कालेधन पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा 'बड़का झूठा पार्टी' है। इन्होंने कहा था कि हम काला धन वापस लाएंगे और सबके खातों में 15 लाख रुपए डलवाएंगे। अभी तक न ही काला धन आया और न ही किसी के खाते में 15 लाख रुपए। महिलाओं ने जो पैसे छुपा कर रखे थे, उसी पैसे को इन्होंने काला धन बता दिया।

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता कैलाश गहलोत का बड़ा दावा, दिल्ली में आएगी भाजपा सरकार, आम आदमी पार्टी होगी साफ

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story