केजरीवाल ने पंजाब में छेड़ा महायुद्ध: बोले- नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, यूजर्स ने कहा- देर कर दी आते-आते

Arvind Kejriwal
X
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल।
Punjab Politics: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल लंबे समय के बाद नए जुनुन के दिख रहे हैं। दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद केजरीवाल ने महायुद्ध का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल का सीधा इशारा पंजाब चुनाव की ओर है।

Punjab Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अरविंद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से नहीं दिख रहे हैं, लेकिन एक्स पर उन्होंने नए महायुद्ध को छेड़ने का ऐलान कर दिया है। यह महायुद्ध पंजाब से नशे को खत्म करने का है। लेकिन, ज्यादातर लोग अरविंद केजरीवाल के इस दावे को मजाक के रूप में ले रहे हैं। यही नहीं, इन लोगों में केजरीवाल के समर्थक भी शामिल हैं। इसके अलावा, बीजेपी ने भी पलटवार करने में जरा भी देरी नहीं की। चलिये बीजेपी के पलटवार से पहले बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी सोशल पोस्ट में क्या लिखा...

केजरीवाल ने ट्वीट कर क्या कहा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि पंजाब में नशे के खिलाफ हमारी सरकार ने महायुद्ध छेड़ दिया है। नशे ने हमारे युवाओं और बच्चों को बड़ी संख्या में बर्बाद कर दिया। नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब से नशे को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी दावा किया था कि तब तक पंजाब को नशा मुक्त नहीं किया जाएगा, तब तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पंजाब में आप सरकार पर खतरा?

नशे के खिलाफ महायुद्ध क्या सचमुच नशे को खत्म करने के लिए शुरू किया गया, या केजरीवाल को पंजाब में भी अपनी सत्ता डगमगाती दिख रही है, यह उसका असर है। यह सवाल केजरीवाल के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं, यह सवाल इसलिए भी लाजमी है क्योंकि पंजाब में आप सरकार को 3 साल हो चले हैं। लेकिन अब जाकर केजरीवाल को याद आया कि उन्होंने चुनावी कैंपेन में वादा किया था कि वह पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे, अब दिल्ली से सत्ता जाने के बाद केजरीवाल को याद आया है।

यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन

रोहित जैन नाम के एक यूजर ने केजरीवाल के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए पूछा कि अभी तक आपको पंजाब में ये काम करने से कौन रोक रहा था, मोदी जी या फिर एलजी साहब। अपूर्व सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि 2022 में केजरीवाल ने कहा था कि मैं गारंटी देता हूं सरकार बनते ही 3 महीने में पंजाब से नशे को खत्म कर देंगे। अब 2025 आ गया पर नशा खत्म नहीं हुआ, केजरीवाल की गारंटी की वैल्यू यही है।

User Reaction
User Reaction

खास बात है कि केजरीवाल के समर्थक भी सवाल उठा रहे हैं। मैं भी केजरीवाल नामक यूजर ने लिखा कि दिल्ली सरकार हरने के बाद याद आया कि पंजाब में नशे पर काम करना है। 3 साल पहले भी अगर पुलिस को सख्त किया जाता तो शायद अभी तक काफी फर्क पड़ता। तरसेम लाल नाम के यूजर ने कहा कि देर आए पर दुरुस्त आए, लड़ेंगे और जीतेंगे।

इसके अलावा अभिषेक त्यागी नाम के एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली में चुनाव हारने के बाद आप को पंजाब की हार के डर से ये सब प्रचार करने की आवश्यकता पड़ रही है। केजरीवाल जी महायुद्ध लड़ने वाले आप की तरह हारने के बाद छिप कर नहीं बैठ जाते हैं। इसी प्रकार तमाम यूजर्स भी विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Delhi Politics: कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया आरोप, दिल्ली में कठपुतली की सरकार चला रही भाजपा

दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल पर किया पलटवार

पंजाब में बढ़ते नशे को लेकर अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली बीजेपी ने पलटवार किया है। दिल्ली बीजेपी ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'पंजाब में नशे का क़हर जारी है, अब AAP-दा मुक्त पंजाब की बारी है !!' पोस्ट के साथ नशे को लेकर समाचार पत्रों की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story