दिल्ली में नए साल 2025 का जोश: इंडिया गेट पर उमड़ी भीड़, हनुमान मंदिर और बंगला साहिब में भक्तों का सैलाब, देखें वीडियो

New Year 2025 celebrations in Delhi
X
दिल्ली में नववर्ष 2025 का जश्न।
साल 2024 अलविदा कह गया और साल 2025 का स्वागत पूरे देश में धूमधाम से किया गया। राजधानी के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, दिल्ली के प्रमुख स्थलों पर भी लोगों ने जश्न मनाया।

New Year 2025 Celebrations in Delhi: नए साल 2025 का आगाज पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। दिल्ली में इस अवसर पर धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इंडिया गेट से लेकर बंगला साहिब गुरुद्वारा और हनुमान मंदिर तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सैलाब देखने को मिला है।

मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

नए साल के पहले दिन कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और बंगला साहिब गुरुद्वारा में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। झंडेवालान मंदिर, कालकाजी मंदिर और छतरपुर मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भक्तों ने दर्शन कर अपने नए साल की शुरुआत की।

इंडिया गेट पर दिखा जश्न का माहौल

इंडिया गेट पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। परिवार और दोस्तों के साथ यहां आए लोगों ने पिकनिक मनाई और नववर्ष की बधाइयां दीं। इंडिया गेट की रौनक ने दिल्लीवासियों और पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।

साथ ही दिल्ली पुलिस ने नववर्ष के जश्न को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख स्थलों पर करीब 19,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा, चप्पे-चप्पे पर होगी दिल्ली पुलिस की निगरानी, पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने X पर पोस्ट कर देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'सभी देशवासियों को नववर्ष 2025 की मंगलमय शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि यह साल सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।'

ये भी पढ़ें: नए साल से पहले गाजियाबाद में 192 ओयो होटल और लॉज सील, जानिये वजह

साथ ही साथ लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं के मकबरे जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। यहां पहुंचे लोगों ने नववर्ष की शुरुआत इतिहास की खूबसूरती और विरासत के साथ की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story