Logo
election banner
LG Visited Sanjay Van: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संजय वन और महरौली पुरातत्व पार्क का दौरा किया। इसके साथ ही, उन्होंने इन स्थलों के सौंदर्यीकरण के कार्य को जल्द निपटाने के आदेश दिए।

LG Visited Sanjay Van: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दक्षिणी दिल्ली के संजय वन और महरौली पुरातत्व पार्क का दौरा किया। यहां आकर उन्होंने इन स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। डीडीए की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। इस साल मानसून शुरू होने से पहले कार्य को पूरा करने की समय सीमा उपराज्यपाल ने निर्धारित की है। उपराज्यपाल ने बीते साल 4 फरवरी को संजय वन का निरीक्षण किया था। यहां अब उनका सातवां दौरा है। उन्होंने डीडीए अधिकारियों को अनंग ताल और लालकोट बावली जल निकायों को भरने के निर्देश दिया है। 

दिल्ली को मिलेगी अब नई पहचान 

संजय वन में किला राय पिथौरा के अलावा महरौली पुरातत्व पार्क में ऐतिहासिक बलबन का मकबरा, जमाली कमाली मस्जिद और राजाओं की बावली भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की देखरेख में पुनर्स्थापित करने के निर्देश दिए। इन स्मारकों को दिल्ली के नई सार्वजनिक संपत्ति के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे दिल्ली को एक नई पहचान मिलेगी। बता दें कि इन दोनों स्थलों पर काम लगभग पूरा हो चुका हैं और पिछले साल अक्टूबर से ही बड़ी संख्या में लोग यहां पर आ रहे हैं। एलजी विनय कुमार सक्सेना महरौली पुरातत्व पार्क का उद्घाटन किया था।  

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

महरौली पुरातत्व पार्क कुतुब मीनार के पास स्थित है। यह करीब 200 एकड़ में फैला हुआ है, जो 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों और खंडहरों के लिए जाना जाता है। संजय वन में भी कई स्मारक बने हुए हैं। इसमें किला राय पिथौरा भी शामिल है, जो पहले पृथ्वीराज चौहान की राजधानी हुआ करती थी। दिल्ली उपराज्यपाल ने डीडीए और एएसआई के अधिकारियों को संग्रहालय प्रदर्शन में पत्थरों और अवशेषों की पहचान कर उन्हें संरक्षित करने का भी निर्देश दिया है। 

5379487