चर्चा में कुमार विश्वास का घर: गर्मियों में कूल रहता है के.वी कुटीर, ऐसे किया गया तैयार; देखें वीडियो

KV Kutir of Kumar Vishwas
X
कुमार विश्वास का केवी कुटीर।
Kumar Vishwas House: कुमार विश्वास ने अपने पैतृक गांव पिलखुवा में एक बेहद खूबसूरत और वैदिक प्लास्टर वाला घर बनवाया है। इस घर में उन्होंने सीमेंट रोड़ी बजरी आदि का इस्तेमाल नहीं किया है।

Kumar Vishwas House: कुमार विश्वास प्रसिद्ध हिंदी कवि, लेखक और राजनेता हैं। कुमार विश्वास की गिनती नामचीन कवियों में होती है। लेखन और किताबों से इनका रिश्ता बेहद गहरा रहा है। पढ़ने-लिखने के अलावा वह एक शांत व्यक्ति हैं। वो जिस घर में रहते हैं, वो गाजियाबाद में है लेकिन उनका पैतृक गांव पिलखुवा में है, जहां उन्होंने एक खास घर बनवाया है। इस घर को उन्होंने 'केवी कुटीर' (KV Kutir) नाम दिया है। आइए जानते हैं उस घर की खासियत...

जाने किन चीजों से बना है 'केवी कुटीर'
'केवी कुटीर' का निर्माण सीमेंट, रोड़ी, बजरी जैसी मूलभूत चीजों से नहीं हुआ है। कुमार विश्वास ने घर को उन्होंने प्राचीन पद्धति से बनवाया है। इस तकनीक से पुराने समय में घर का निर्माण किया जाता था। उनका घर आंवला, लिसोढ़ा, गूलर, शीशम आदि के अवशेषों से तैयार किया गया है, जिसे वैदिक प्लास्टर नाम दिया है। पीली मिट्टी, रेत, गोबर, तमाम तरह की दालों की चूनी, चूना, लसलसे पेड़ों का इस्तमाल किया गया है। ये पूरी तरह से एंटी-बैक्टीरियल होने से गर्मियों में इसका तापमान सामान्य होने के कारण घर अंदर से ठंडा रहता है।

ई.बी. हॉवेल किताब से मिली प्रेरणा
घर में इस्तेमाल किए जाने वाले मेटेरियल के कारण घर के अंदर सर्दी और गर्मी के दिनों में टेंपरेचर कंट्रोल रहता है। वह बताते हैं कि इस घर को बनाने की प्रेरणा मुझे ई.बी. हॉवेल की एक किताब से मिली है। उस किताब से इस तरह के एक घर का जिक्र किया गया था। तभी से उन्होंने वैसा घर बनाने की इच्छा जताई और उसे पूरा किया।

ये भी पढ़ें: Delhi WaterLogging: दिल्ली की सड़कों पर नहीं होगा जलभराव, सरकार ने मंगाई एडवांस मशीनें

जानें केवी कुटीर में और क्या-क्या शामिल
उन्होंने घर को बनाने के लिए एक राज मिस्त्री को ढूंढा और उसे सारी चीजें बताईं और घर उसी तरीके से तैयार करवाया, जैसा वो चाहते थे। केवी कुटीर में एक बड़ी लाइब्रेरी और रिकॉर्डिंग स्टूडियो का निर्माण किया गया। वह मेहमानों से भी इसी घर में मिलते थे। उनका गाजियाबाद के वसुंधरा में भी एक घर है, लेकिन ये घर उससे बिल्कुल अलग है।

केवी कुटी में और भी कई चीजें बनवाई गई हैं। अपने इस घर में वह तमाम तरह के ऑर्गेनिक फल, सब्जियां, उगाते हैं। वे एक व्लॉग में दिखाते हैं, कि उन्होंने अपने इस घर में गन्ने से लेकर लौकी, तोरई जैसी सब्जियां उगाई हैं। साथ ही औषधीय पेड़-पौधे भी लगा रखे हैं। घर के सामने तालाब है, जिसमें बतख भी हैं।

ज्यादा समय इसी घर में बिताना पसंद करते हैं कुमार विश्वास
वह कविता और कथा के बाद अपना खाली समय इसी घर में बिताते हैं। उन्हें इस घर में बड़ी शांति मिलती है। उनका कहना है कि मैं एक शांत स्वाभाव का व्यक्ति हूं। मुझे प्राकृतिक चीजों से काफी लगाव रहा है। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना ज्यादा वक्त प्राकृतिक की गोद में यानि अपने घर में बिताना पसंद करता हूं।

ये भी पढ़ें: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा बसों में मुफ्त सवारी का मौका, आजीवन नहीं खरीदनी होगी टिकट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story