Delhi Elections 205: नेहा सिंह राठौर ने गाया 'दिल्ली में का बा' सॉन्ग, AAP सरकार और केजरीवाल की गिनाई कमियां

Indian Folk Singer Neha Singh Rathore song Released
X
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर।
Neha Singh Rathore: बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने 'दिल्ली में का बा' सॉन्ग रिलीज किया है। उन्होंने इस गाने में केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Neha Singh Rathore: राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर है। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं पूर्वांचली वोटर्स के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी हुई हैं। एक तरफ आम आदमी पार्टी भाजपा पर पूर्वांचली लोगों को बांग्लादेशी कहने और उनके वोट काटने का आरोप लगा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी भी उन्हें छठ पर अव्यवस्थाओं और कई अन्य मुद्दों पर पूर्वांचलियों का विरोधी बता रही है। ऐसे में अब पूर्वांचली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने 'दिल्ली में का बा' गीत शेयर किया है। इस वीडियो में वो अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमलावर होती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से भी साझा किया गया है।

नेहा सिंह राठौर ने गाया 'दिल्ली में का बा'

गाने की शुरुआत में उन्होंने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में झाड़ू की सरकार है और दारू का कारोबार है। महाघोटाले में पूरा मंत्री मंडल गिरफ्तार है। 2014 से 2024 आ गया लेकिन अभी तक लोकपाल बिल नहीं आया। बता दें कि अरविंद केजरीवाल जब सत्ता में आए थे, तो उन्होंने सबसे पहले लोकपाल बिल लाने की बात कही थी। नेहा ने आगे कहा कि चौकीदार की तरह ये भी रंगा सियार हैं। उन्होंने इस लोकगीत में शीश महल मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा 'शीशमहल में करोड़ों का पर्दा है और सोने की टॉयलेट सीट है। पहले आम आदमी थे लेकिन अब एलीट हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: रोहताश नगर चुनावी समीकरण: LIG फ्लैट, झुग्गियां और पॉश कॉलोनियों के बीच क्या हैं अहम मुद्दे? यहां समझें

यमुना के प्रदूषण पर भी साधा निशाना

यमुना जी में सीधा गंदे नाले का पानी जाता है। छठ मनाना भी मुश्किल हो गया है, ये मफलर वाले का दोष है। पूर्वांचलियों का वोट मिला, तब सरकार सत्ता में आई लेकिन अब तक पूर्वांचलियों के गली मोहल्ले अब तक गंदे और बदबूदार हैं। दिल्ली में पुलिस जुमलेबाज (भाजपा सरकार) की है और प्रशासन दारू वाले का है। दिल्ली रेप कैपिटल बन गई है, तुम लोगों ने दिल्ली को क्या संभाला है।'

कौन हैं नेहा सिंह राठौर

बता दें कि नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली हैं, वो एक लोकगायिका हैं। वो अक्सर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की खामियों पर गीत लाती रहती हैं। 'दिल्ली में का बा' से पहले वो 'यूपी में का बा' और 'बिहार में का बा' जैसे गीत लाकर राज्य सरकारों पर हमलावर होती रही हैं।

ये भी पढ़ें: वंशवाद की राजनति को खत्म करेंगे केजरीवाल: किसी और पार्टी में शामिल होंगे बच्चे!, पत्नी ने किया सरप्राइज

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story