Delhi Jal Board Scam: ED ने जगदीश अरोड़ा और अनिल अग्रवाल को किया गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में कार्रवाई

delhi jal board scam
X
जगदीश अरोड़ा जगदीश अरोड़ा और अनिल अग्रवाल को ED ने किया गिरफ्तार।
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड स्कैम मामले में ईडी ने जगदीश कुमार अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

Delhi Jal Board Scam: इन दिनों ईडी की एक्शन मोड में है। घोटाले से जुड़े मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े घोटाले मामले में बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस मामले में भी ED ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े घोटाला मामले में जगदीश कुमार अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। ईडी मुख्यालय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। आज इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ईडी मुख्यालय में ही अधिकारियों ने दोनों लोगों से घंटों पूछताछ की थी। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिनके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक साल 2022 में 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को 2 कैटेगरी में बांटा गया था। पहली कैटेगरी में केवल अपग्रेडेशन होना था और दूसरी कैटेगरी में क्षमता बढ़ाने का काम होना था। इसके लिए साल 2022 में दिल्ली जल बोर्ड ने ठेके दिए, जिनकी कुल वैल्यू 1,938 करोड़ रुपये के आसपास थी। जबकि इसकी अनुमानित लागत सिर्फ 1,500 करोड़ रुपए थी। इसके बाद BJP ने आरोप लगाया था कि 10 प्रोजेक्ट के लिए 10 डीपीआर बननी थी, लेकिन दो ही बनवाए गए और इसे सभी 10 पर लागू कर दिया गया और इस तरह से मूल्यांकन बढ़ा कर और अपने लोगों को ठेका देकर 450-500 करोड़ रुपये के आसपास का यह घोटाला किया गया। अब इसी मामले में ईडी ने जगदीश कुमार अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:- आप ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, 2 फरवरी को करेगी प्रदर्शन, CM केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल

गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड घोटाले मामले में ईडी ने ऐसे समय पर गिरफ्तारी की है। जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए पांचवी बार समन जारी किया है और दो फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। ऐसे समय में ये गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story