haribhoomi hindi news
Delhi Lok Nayak Bhawan Bomb Threat: दिल्ली के लोकनायक भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले में कार्रवाई कर रही है।

Delhi Lok Nayak Bhawan Bomb Threat: दिल्ली में स्कूलों,  ऐतिहासिक स्थलों और दिल्ली विधानसभा को बस से उड़ाने की धमकी जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज 15 अप्रैल बुधवार को खान मार्केट के पास बने लोक नायक भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है, धमकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

मामले के बारे में तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पूरे परिसर को तुरंत खाली करवाया गया, जिसके बाद कई सुरक्षा एंजेंसियों को तैनात कर दिया गया। डीएफएस के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर धमकी की सूचना दी गई थी, जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा पुलिस द्वारा भेजी गई बम निरोधक दस्ते मौके पर आ गए। 
सुरक्षा एजेंसियां बिल्डिंग का एक-एक कोना गहनता से तलाश रहीं हैं। दिल्ली पुलिस की सीनियर अधिकारी का कहना है कि एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अबतक की खोज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन अब तक भी तलाश की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह ईमेल कहां से भेजा गया है, इसके अलावा जिसने यह ईमेल भेजा है उसका अभी पता लगाया जा रहा है। बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसे पिछले महीने बजट सत्र के बाद से छठा ईमेल माना जा रहा है, लेकिन जांच के दौरान यह ईमेल फर्जी निकले हैं। 

7