Logo
International Airport: बुधवार सुबह देश के कई बड़े हवाई अड्डों पर एयरलाइंस की बुकिंग और चेक-इन के लिए इस्तेमाल होने वाला नेविगेटेयर नाम के सॉफ्टवेयर सर्वर के ठप होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

International Airport: बुधवार सुबह देश के कई बड़े हवाई अड्डों पर अचानक हड़कंप मच गया। एयरलाइंस की बुकिंग और चेक-इन के लिए इस्तेमाल होने वाला नेविगेटेयर (Navitaire) नाम का सॉफ्टवेयर सर्वर ठप हो गया। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर चेक-इन काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई यात्रियों को उड़ानें मिस होने का डर सता रहा था।

यह समस्या मुख्य रूप से इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस को हुई। इन कंपनियों के चेक-इन और बुकिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे थे। यात्रियों को मैनुअल तरीके से चेक-इन करना पड़ा, जिससे समय ज्यादा लगा और भीड़ बढ़ गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर खास तौर पर लंबी कतारें देखी गईं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी यही हाल था। कुछ जगहों पर उड़ानों में देरी हुई और ऑपरेशन धीमे हो गए।

समस्या कितनी देर तक रही?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्वर की खराबी सुबह करीब 6:45 बजे शुरू हुई और लगभग 7:28 बजे तक चली। इसके बाद कुछ समय के लिए फिर से छोटी-मोटी दिक्कत आई, लेकिन सुबह 8:25 बजे तक पूरा सिस्टम बहाल हो गया। कुल मिलाकर यह समस्या लगभग 40-45 मिनट से दो घंटे तक चली। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि इंडिगो ने अपना सिस्टम 25 मिनट में ठीक कर लिया था।

यह भी पढ़ें:-बोर्ड परीक्षाओं के बीच नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने धमकी
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में बारिश के बाद हवा हुई साफ
यह भी पढ़ें:-लाल किले के पीछे मिली जम्मू-कश्मीर की संदिग्ध कार
यह भी पढ़ें:-बटनदार चाकू बेचने पर 'ब्लिंकिट' पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें:-लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बॉबी कबूतर गिरफ्तार

अब स्थिति सामान्य

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अब सिस्टम पूरी तरह स्थिर है और कोई नई दिक्कत नहीं आ रही। बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द नहीं हुईं, लेकिन सुबह की भीड़ और देरी से यात्रियों को परेशानी हुई। नेविगेटेयर एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जो कई एयरलाइंस बुकिंग, चेक-इन और डिपार्चर कंट्रोल के लिए इस्तेमाल करती हैं।

5379487