Logo
नगरी क्षेत्र के कुकरेल मंडल के चार ग्रामों में ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन’ पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

गोपी कश्यप- नगरी। कुकरेल मंडल के अंतर्गत ग्राम माकरदोना, बनबगौद, चनागांव और केरेगांव में 'VB-G RAM-G विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार गारंटी, जल सुरक्षा, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर विकास एवं आपदा निवारण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय फत्ते लाल ध्रुव, सभापति, जिला पंचायत धमतरी ने कहा, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए परिवर्तनकारी पहल है। 125 दिन की रोजगार गारंटी से गांवों में आर्थिक मजबूती आएगी और युवाओं का पलायन रुकेगा। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक रोजगार मिले और गांव आत्मनिर्भर बनें। 

Nagari kukrel Mandal

वर्षा जल संचय भावी पीढ़ियों के भी काम आएगी
उन्होंने आगे कहा, जल सुरक्षा से जुड़े कार्य जैसे तालाब गहरीकरण, वर्षा जल संचयन और नाला सुधार न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगे। आपदा निवारण कार्यों के माध्यम से गांवों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री ध्रुव ने कहा कि ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से गांवों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि हर जरूरतमंद को लाभ मिल सके। 

Nagari kukrel Mandal

इनकी भी रही मौजूदगी
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रकला साहू (जनपद सदस्य), ईश्वरी नेताम (जनपद सदस्य), टेलेश्वर ठाकुर (पूर्व मंडल अध्यक्ष, कुकरेल), ग्राम माकरदोना के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने रोजगार और विकास कार्यों के प्रति उत्साह व्यक्त किया तथा इसे गांवों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

5379487