रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बीरगांव स्थित पेट्रोल पंप में दो युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। तभी एक युवक सिगरेट जलाने लगा, जब दोस्त ने उसे मना किया तो उसने जलता लाइटर टंकी में फेंक दिया। लेकिन समय रहते स्टाफ ने सूझबूझ से आग को बुझा दिया। इस घटना CCTV फुटेज सामने आया है।
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि, बीरगांव स्थित पेट्रोल पंप में दो युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। तभी एक युवक सिगरेट जलाने लगा, जब दोस्त ने उसे मना किया तो उसने जलता लाइटर टंकी में फेंक दिया। हालांकि, समय रहते स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया। जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लेकिन इस घटना ने एक बार लोगों को सकते में डाल दिया है।
रायपुर के बीरगांव स्थित पेट्रोल पंप में दो युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। तभी एक युवक सिगरेट जलाने लगा, जब दोस्त ने उसे मना किया तो उसने जलता लाइटर टंकी में फेंक दिया। pic.twitter.com/dwU5ZhtbY0
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 19, 2026
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़े अन्य वाहनों और पंप को भारी नुकसान हो सकता था। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।









