Logo
Skin Care Tips: उम्र बढ़ने के साथ चेहरे का ग्लो कम होने लगता है। ऐसे में स्किन की खास केयर करनी जरूरी होती है। जानते हैं इससे जुड़े कुछ ज़रूरी टिप्स।

Skin Care Tips: आईने में झांकते ही अगर आपको फाइन लाइन्स, झुर्रियां और ढीली पड़ती त्वचा नजर आने लगी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बढ़ती उम्र एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन सही देखभाल और घरेलू उपायों से चेहरे की चमक को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है।

आजकल महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट और केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय लोग फिर से दादी-नानी के नुस्खों की ओर लौट रहे हैं। घर में मौजूद प्राकृतिक चीजें न सिर्फ सुरक्षित होती हैं, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण भी देती हैं। आइए जानते हैं 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो आपके चेहरे पर ला सकते हैं नया निखार।

स्किन केयर  में मदद करेंगे 5 टिप्स

शहद और नींबू का फेस पैक
शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है और नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को टाइट करने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है।

एलोवेरा जेल से मसाज
एलोवेरा त्वचा के लिए वरदान माना जाता है। रोज रात को सोने से पहले ताजा एलोवेरा जेल से हल्की मसाज करें। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और झुर्रियों को कम करने में सहायक हो सकता है।

हल्दी और दही का उबटन
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और दही त्वचा को पोषण देता है। एक चम्मच दही में चुटकीभर हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार करें। 20 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आता है।

Henna on Hairs: बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका जानते हैं? स्टेप बाय स्टेप समझें कैसे अप्लाई करें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
Isabgol Benefits: पेट की समस्याओं में रामबाण है ईसबगोल! इन तरीकों से करें सेवन, मिलेंगे बड़े फायदे

नारियल तेल से फेस मसाज
नारियल तेल त्वचा को गहराई से पोषण देता है। सप्ताह में 2-3 बार हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा मुलायम बनी रहती है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन
गुलाब जल त्वचा को ताजगी देता है और ग्लिसरीन मॉइस्चर बनाए रखने में मदद करता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रात में लगाएं। सुबह चेहरा धो लें। इससे त्वचा सॉफ्ट और चमकदार दिखेगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

5379487