Logo
SUV Comparison: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ज्यादा स्पेस और टेक्नोलॉजी चाहने वालों के लिए टाटा सिएरा बेस्ट ऑप्शन है, जबकि अर्बन स्टाइल और बैलेंस परफॉर्मेंस के लिए क्रेटा अब भी मजबूत दावेदार बनी हुई है।

SUV Comparison: भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट लगातार लोकप्रिय हो रहा है। 2026 में नए अवतार में आई टाटा सिएरा अपनी आइकॉनिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर दे रही है। कीमत की बात करें तो सिएरा ₹11.49 लाख से शुरू होकर ₹21.29 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जबकि क्रेटा की कीमत ₹10.79 लाख से ₹20.20 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

डिजाइन और साइज
सिएरा का लुक बोल्ड और मॉडर्न है, जिसमें कनेक्टेड LED लाइट बार और सिग्नेचर अल्पाइन विंडो डिजाइन मिलता है। इसका साइज क्रेटा से थोड़ा बड़ा है, जिससे यह ज्यादा रग्ड और प्रीमियम फील देती है। दूसरी ओर, क्रेटा पैरामेट्रिक ग्रिल और स्लीक LED DRLs के साथ ज्यादा अर्बन और स्टाइलिश नजर आती है।

इंटीरियर और स्पेस
सिएरा में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (10.5-इंच क्लस्टर, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट, 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले) और 622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। वहीं, क्रेटा में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन और 433 लीटर बूट स्पेस है। सिएरा टेक्नोलॉजी और स्पेस के मामले में आगे दिखती है।

फीचर्स और सेफ्टी
दोनों SUV में पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिएरा में 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS है। क्रेटा में बोस ऑडियो और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी मिलती है। सेफ्टी के लिहाज से दोनों में 6 एयरबैग, ESP और ISOFIX जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।

इंजन और माइलेज
सिएरा में 1.5L पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलते हैं, जिनका माइलेज 16 से 29.9 kmpl तक है। क्रेटा भी 1.5L पेट्रोल, टर्बो और डीजल इंजन के साथ आती है, जिसका माइलेज लगभग 17 से 21.8 kmpl तक है। 

मिड-साइज एसयूवी में ज्यादा स्पेस और टेक्नोलॉजी चाहने वालों के लिए टाटा सिएरा बेस्ट ऑप्शन है, जबकि अर्बन स्टाइल और बैलेंस परफॉर्मेंस के लिए क्रेटा अब भी मजबूत दावेदार है।

(मंजू कुमारी)

5379487