Delhi Metro: मेट्रो में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, आज आईटीओ मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद

Delhi Metro News
X
आज दिल्ली मेट्रो का आईटीओं स्टेशन रहेगा बंद
AAP Protest News: दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन ने पोस्ट कर बताया है कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

AAP Protest News: राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। मेट्रो स्टेशन से गुजरेगी, लेकिन वहां पर न तो यात्री उतर पाएंगे और न ही चढ़ पाएंगे।

पुलिस के सुझाव से मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला किया

दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन ने पोस्ट कर बताया है कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का फैसला दिल्ली पुलिस के सुझाव पर लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का सुझाव दिया था।

दरअसल, आईटीओ मेट्रो स्टेशन से लगते दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का दफ्तर है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय पर आज विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

आतिशी-हमें केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता

देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गा गै। अरविंद केजरीवाल के पास z+ सुरक्षा कवर होती है। अब वो केंद्र सरकार की ईडी की कस्टडी में हैं। हमें उनकी सुरक्षा की चिंता है।

पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील

आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ईडी मुख्यालय, बीजेपी हेडक्वार्टर, आईटीओ, आम आदमी पार्टी कार्या, लुटियन, कनॉट प्लेस, सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट, राउज एवेन्यू कोर्ट, जंतर मंतर, इंडिया गेट सहित राजधानी दिल्ली के प्रमुख चौक और चौराहों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके साथ ही जगह-जगह पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों से कहा है कि कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे राजधानी में अशांति को बढ़ावा मिले। पुलिस ने यह भी कहा है कानून का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story