Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बीते दिन 18 मार्च बुधवार को मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने को मिला है। तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश ने राजधानी का मौसम बदल दिया। बारिश और आंधी की वजह से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि करीब 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं। देर रात को भी बारिश होती रही, जिसक वजह से आज 19 मार्च गुरुवार को भी मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आज यानी 19 मार्च को भी दोपहर के बाद फिर से बारिश हो सकती है। वहीं शाम और रात तक भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार धूल भरी हवाएं चलेंगी और आंधी आने की संभावना भी है। IMD का कहना है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने 2 दिन यानी आज और कल 20 मार्च शुक्रवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। 20 मार्च को दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह अगले 3 दिन तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 21 से 24 मार्च के बीच अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल रहेंगे और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी, ऐसे में आने वाले दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
IMD का कहना है कि आज 19 मार्च को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। जिसे सामान्य दिन की तुलना में बेहतर माना जाता है। दिल्ली में मौसम का बदलाव लोगों के लिए राहत लाएगा, लेकिन इस बावजूद मौसम विभाग ने अगले 2 दिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। IMD का कहना है कि मौसम खराब होने पर सावधान रहें, जरूरत हो तभी बाहर निकलें










