दिल्ली में होगी बिन मौसम बरसात: गर्मी से राहत पाने के लिए नहीं करना होगा मानसून का इंतजार, IMD का ताजा अपडेट

delhi weather
X
दिल्ली मौसम।
दिल्ली के लोगों के लिए गुड न्यूज आई है। मानसून के आगमन से पहले ही दिल्लीवासियों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बिन मौसम बरसात हो सकती है।

Delhi IMD Weather Report: दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। साल 2024 ने अधिकतम तापमान के मामले में सारा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 2024 में ही दिल्ली का अधिकतम तापमान 52.3 मापा गया है। इसके अलावा दिल्ली में रात के समय सर्वाधिक तापमान भी इसी साल मापा गया है। ऐसे में लोगों को मानसून का इंतजार है, ताकि बारिश हो और इस तपती गर्मी से राहत मिल सके। इस कड़ी में मौसम विभाग ने गुड न्यूज दिया है। दिल्लीवासियों को गर्मी से पाने के लिए मानसून का इंतजार नहीं करना होगा। मानसून के आगमन से पहले ही दिल्ली में बिन मौसम बरसात होने वाली है।

दिल्ली में कब हो सकती है बारिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महीने के 29 या फिर 30 तारीख को दिल्ली में मानसून की एंट्री होने वाली है। ऐसे में अभी भी बारिश होने में करीब 10 दिनों का वक्त बाकी है। जिस भीषण गर्मी में लोगों को एक-एक दिन गुजारना भारी पड़ रहा है, वहां 10 दिन गुजारना काफी मुश्किल है। लेकिन आपको बता दें कि मानसून से पहले ही दिल्ली में बारिश दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि कल यानी 20 जून को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 22 जून को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: दिल्ली के इतिहास में पहली बार, आंकड़ा पहुंचा 8600 मेगावाट पार

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में जानलेवा बनी गर्मी: बीते 2 दिनों में 7 लोगों की लू लगने से मौत, टूट गया 12 साल का रिकॉर्ड

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

19 से 25 जून तक भले ही दिल्ली का तापमान 43 से 45 डिग्री रहने वाला है, लेकिन इस बीच बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि बारिश होने के आसार है, यह हो भी सकती है और नहीं भी। आईएमडी ने बताया कि 23 से 25 के बीच हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री से 35 डिग्री के आसपास रहने वाला है। 18 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, इसके अलावा न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story