Delhi-NCR Weather: दिल्ली में आज बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather
X
दिल्ली मौसम।
दिल्ली में मौसम का मिजाज आज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश के साथ तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम बदलने की पूरी संभावना है। बीते दिन गुरुवार को दिनभर लोगों को तेज गर्मी सताती रही। मौसम विभाग ने शाम के वक्त बारिश होने की संभावना जताई थी। लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, शाम के वक्त आसमान में घने बादल देखने को मिले। इस बीच आज शुक्रवार को मौसम में बदलाव की आशंका जताई है। आईएमडी की मानें तो आज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के बदलाव के कारण बारिश की संभावना है। इस मौसम गतिविधि के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

आज शुक्रवार के दिन अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बीते दिन गुरुवार के तेज धूप खिली हुई थी। ऐसे में दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री कम यानी 20.9 डिग्री दर्ज किया।

दिल्ली के कई इलाको का तापमान 40 डिग्री पार

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के नजफगढ़, पीतमपुरा, पूसा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को जारी किए निर्देश

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। बच्चों को गर्मी से जुड़ी बीमारियों के बचाव के लिए हर तरह से तैयार रहने का निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने कहा कि दिल्ली में गर्मी के मौसम में तापमान 40 डिग्री से पार चला जाता है। तापमान बढ़ने से गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। गर्मी के चलते थकावट, डिहाइड्रेशन, डायरिया और उल्टियों के मामले सामने आने लगते हैं।ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रशासन से कुछ उपाय करने के लिए कहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story