Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में 15 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, हरियाणा में 12 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम

delhi ncr weather
X
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह शाम हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं राजधानी में 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह शाम सर्दी का कोहरा देखने को मिलेगा और दिन में धूप निकलेगी। वहीं हरियाणा में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के सभी जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर 7 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नवंबर के महीने में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, दिसंबर में पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी। इन हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। जिसके बाद कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली और एनसीआर में 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज कितना रहेगा तापमान

दिल्ली में आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में सुबह और शाम कोहरा देखने को मिलेगा।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा के सभी जिलों में 12 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार की सुबह से धुंध छाई हुई है, सुबह 9 बजे तक आसमान साफ होगा। हालांकि, प्रदूषण की वजह से स्मॉग चारों और छाया रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story