Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कल हो सकती है बारिश, हरियाणा में शिमला से भी ठंडी हुई रातें, 3 दिनों तक पड़ेगा घना कोहरा

delhi ncr weather
X
दिल्ली-एनसीआर मौसम।
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो गई है और हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री तक पहुंच गया है।

Delhi NCR Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। 15 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें, तो 25 और 26 नवंबर को होने वाली बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी और लोगों कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन में हल्की धूप निकलेगी। हालांकि, इससे तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं शाम के समय फिर से कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम 27 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस 11 रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके चलते न्यूतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

हरियाणा में सता रही शिमला जैसी ठंड

दिल्ली से सटे हरियाणा में रात के समय तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते रातें शिमला जैसी ठंडी हो गई है। यहां हिसार जिले में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि प्रदेश में 27 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आज के तापमान की बात करें तो प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: प्रदूषण घोंट रहा दिल्ली का दम...आज भी इन 10 इलाकों में 400 के पार है AQI

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story