Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन होगी बारिश, तापमान गिरने से सताएगी कड़ाके की सर्दी

delhi ncr weather and rain alert
X
दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश।
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान तेजी से गिरेगा और ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी। वहीं वायु प्रदूषण में भी कमी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि आज यानी 23 नवंबर को मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम घना कोहरा देखने को मिलेगा। विजिबलिटी कम होने की वजह से लोगों को बाहर सड़कों पर निकलने में परेशानी होगी। दिन में धूप निकलेगी। वहीं रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज रात का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है।

शनिवार को दिल्ली का दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा नोएडा में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Health Tips : ठंड के मौसम में विटामिट डी की नहीं होगी कमी, बस आपको सही समय पर लेना होगा धूप

दिल्ली-एनसीआर में 25 और 26 नवंबर को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में 25 और 26 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम में बदलाव को देखने को मिलेगा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार होगा।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो आज प्रदेश में सुबह और कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल,करनाल सोनीपत और पानीपत जैसे पांच जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हरियाणा के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

वहीं आज के तापमान की बात करें तो हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट Live Update: 288 सीटों के नतीजे आज, हॉट सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, बड़ा सवाल- कौन बनेगा किंगमेकर?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story