Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कहर मचा रही सर्दी, 6 जनवरी के बाद और बढ़ेगी ठंड, जानें वजह?

Delhi NCR Weather Today 2 January 2025 imd dense fog alert aaj ka Mausam noida ghaziabad national ca
X
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी।
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेन प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि 2 जनवरी को मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोग रात-दिन ठंड से कांप रहे हैं। कड़ाके की सर्दी की वजह से लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं घर में भी ठंड से बचने के लिए हीटर और ब्लोअर का सहारा लना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जो राजधानी के लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की वजह के ट्रेन और फ्लाइट्स प्रभावित

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबलिटी जीरो है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली आने वाली और दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेन प्रभावित है। वहीं IGI एयरपोर्ट के आसपास भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसका असर कई फ्लाइट्स पर भी पड़ेगा।

कड़ाके की ठंड में रिहर्सल कर रहे जवान

जहां दिल्ली-एनसीआर के लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। वहीं इसी बीच जवान 76वें गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे हुए ह और कर्तव्य पथ पर परेड रिहर्सल कर रहे हैं।

दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में कितना रहेगा तापमान

राजधानी के तापमान की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा में आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी घना कोहरा छाया हुआ है।

दिल्ली में कब होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 6 जनवरी को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे और ज्यादा ठंड बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असली रूप दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की कोशिश नाकाम, किसान मोर्चा ने SC द्वारा गठित कमेटी से बात करने से किया इनकार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story