Delhi NCR Weather Today: सर्द हवाओं से ठिठुर रहा दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव का अलर्ट

Delhi NCR Weather update people will feel hot from today maximum temperature will reach 28 °C
X
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मौसम में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं हरियाणा में आज से अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में 12 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मौसम में ठिठुरन बनी हुई है और लोगों को कड़ाके की सर्दी सता रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनकर रखें। वरना आप बीमार पड़ सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आज सुबह शाम के अलावा दिन में भी ठंडी हवाएं चलेंगी। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी। लेकिन, इस धूप का तापमान पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जो सबसे कम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में सर्दी और बढ़ेगी और तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Police X Account Hacked: हैकर्स ने दिल्ली पुलिस का X अकाउंट किया हैक, 12 मिनट बाद किया गया रिकवर

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कितना रहेगा तापमान

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है और नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ ने हरियाणा में 11 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शीतलहर चलने की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 02 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश में बुधवार के तापमान की बात करें तो हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Bulldozer Action: 185 साल पुरानी मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढहाया, अफसरों का दावा- सैटेलाइट इमेज में दिखा अवैध कब्जा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story