Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर आज 8 फरवरी रविवार को यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रिठाला की ओर जा रही मेट्रो पिछले 20 मिनट से कोहट एन्क्लेव पर खड़ी है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि किसी तकनीकि समस्या के चलते मेट्रो के संचालन में बाधा आ रही है। ऐसे कई यात्री परेशान हो रहे हैं, इसका एक वीडियो भी सामने आया है। खबर के अपडेट के लिए बने रहें....
रिठाला की ओर जा रही मेट्रो पिछले तकरीबन 20 मिनट से कोहट एन्क्लेव मेट्रो पर खड़ी है। जनता परेशान हो रही है।क्या इसे आप बेहतर सर्विस कहेगे @OfficialDMRC @gupta_rekha @LtGovDelhi pic.twitter.com/mM3roMCY4U
— Shrawani Mishra (@ShrawaniMishra) February 8, 2026










