Weather Update: तीज तक दिल्ली-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम, उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Delhi Haryana Weather Update
X
हरियाणा का मौसम
Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में सामान्य तापमान के बाद भी उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा में तीज तक मौसम कैसा रहेगा।

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दिल्ली में कई इलाकों में आज रविवार को दिनभर से बादल छाए हुए हैं, लेकिन उमस फिर भी लोगों को पीसने छोड़ा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और हरियाणा में आने वाले कुछ दिनों तक कहीं हल्ली तो कहीं झमाझम बारिश होने की संभावना है। चलिए जानते हैं दिल्ली और हरियाणा में तीज तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी क्या कहती है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों आज रविवार यानी 4 अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिल्ली में 5 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात हो सकती है। वहीं, 6 और 7 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज रविवार को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के अनुसार, प्रदेश में तीज के दिन यानी 7 अगस्त से मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा। हरियाणा में 5 और 6 अगस्त को कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 7 अगस्त को हरियाणा में भारी होने की संभावना है। ऐसे में हरियाणा में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत के लिए अभी एक दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। हरियाणा में भी दिल्ली की तरह सुबह और शाम को उमस से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दिन के समय में गर्मी और उमस लोगों के पसीने छुड़ाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story