Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, उमस भरी गर्मी से हल्की राहत, दिल्ली और हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट

Weather Update Today
X
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।
दिल्ली और हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग ने दिल्ली और हरियाणा में दिन भर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। इसके चलते वीकेंड पर मौसम खुशगवार रहा। हालांकि, अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा शाम के समय दिल्ली के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज हुई। जिससे दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं, हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली का मौसम

प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज सोमवार को भी ऐसे ही मौसम बना रह सकता है, जिसको लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है। वहीं, 6-8 अगस्त को लेकर बारिश के अनुमान के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मंगलवार यानी 6 अगस्त से तीन दिन दिल्ली वालों को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी मौसम को खुशगवार बनाने में पीछे नहीं रहेंगी।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली (IMD) के अनुसार, दिल्ली में रविवार दिन भर बादल छाए रहे और शाम के समय में कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज हुई, जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम के सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम के सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में रविवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा हल्की-हल्की ठंडी हवा ने हरियाणा के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आज सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को चंडीगढ़ सुबह-सुबह हल्की बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, हरियाणा कई जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, भिवानी, हिसार, पानीपत, करनाल, रोहतक, सोनीपत, जींद में थोड़ी ठीक-ठीक बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story