Logo
Delhi Dwarka SUV Accident: दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को सड़क हादसे में हुई साहिल की मौत के बाद उनकी मां का बयान सामने आया है। बयान में उन्होंने अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Delhi Dwarka SUV Accident: साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारका में एक सड़क हादसे में 23 साल के साहिल नाम के युवक की मौत हो गई थी। साहिल की मौत के बाद उनकी मां अपना अकेले जीवन बीता रही हैं, इस हादसे ने एक मां की पूरी दुनिया उजाड़ दी। साहिल की मौत के बाद उनकी सिंगल मदर इन्ना माकन ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोते हुए उनकी मां ने मीडिया से कहा कि,' मैं हमेशा चाहती थी कि मेरा बेटा इस देश में नहीं रहे। यहां के हालात देखकर मैं उसे बाहर जाने को कहती थी, लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा।'

मीडिया से बात करते हुए मृतक साहिल की मां इन्ना माकन ने बताया कि, मेरा 23 वर्षीय बेटा साहिल 3 फरवरी को  स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर ऑफिस जा रहा था। उन्होंने कहा कि उस दौरान द्वारका सेक्टर-11 में  एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर बाइक पर जा रहे उनके बेटे साहिल को कुचल दिया। मां का आरोप है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर बहुत स्पीड में गाड़ी चला रहा था, और आरोपी चालक की बहन भी साथ थी, जो रील बना रही थी। चालक गाड़ी उल्टी लेन में चला रहा था और  बस के ठीक सामने आकर स्टंट करने लगा। 

फन रील ने ली बेटे की जान- मृतक की मां

मेरे बेटे ने दाईं ओर देखा कि जगह है या नहीं, क्योंकि बस के बाईं ओर एक ई-रिक्शा था। स्कॉर्पियो से इन्होंने बस के सामने स्टंट मारा और मोटरसाइकिल से उड़ा दिया। इस हादसे में एक कैब चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह एक आपराधिक गतिविधि को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि  कुछ बच्चे सोचते हैं कि वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं, क्योंकि उनके माता-पिता के पास पैसे हैं, यह एक आपराधिक सोच है।

यह केवल एक एक्सीडेंट नहीं है, बल्कि मेरे बेटे की मौत उनकी फन रील के कारण हुई है। मां ने यह भी कहा कि (स्कॉर्पियो) खिलाफ पहले से ही कई ओवर-स्पीडिंग चालान हैं, फिर भी उसके पिता ने उसे नहीं रोका। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए, वहीं  स्कॉर्पियो ड्राइवर 19 वर्षीय आरोपी अक्षत्रा सिंह  के पास लाइसेंस भी नहीं है।'

इन्ना ने बताया कि 'हादसे वाले दिन वह घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने अपने बेटे को सड़क पर बुरी हालत में पड़ा पाया। उसकी बाइक के कई टुकड़े हो चुके थे, जैकेट फट चुकी थी। मैं वहां पर 10 मिनट तक चिल्लाती रही, एंबुलेंस सामने ही खड़ी थी, लेकिन मेरा बच्चा सड़क पर ही पड़ा रहा।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:-दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दी राहत
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में पानी की चोरी और बर्बादी पर लगेगी रोक, DJB ने बनाया खास प्लान
यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद में बनेंगे 21 नए पार्क,आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
यह भी पढ़ें:-गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में लिया हिस्सा

आरोपी को मिली थी अंतरिम जमानत

मां ने आरोप लगाया है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उनके बेटे को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। 'मैं चार घंटे तक अस्पताल में चिल्लाती रही, मिन्नते करती रही, अपने बच्चे के लिए आखिरी कोशिश करना चाहती थी लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पोस्टमार्टम के बाद ही बेटे की बॉडी मिली ।' 

मृतक युवक की मां ने कहा कि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसे बोर्ड परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत मिल गई।  मृतक की मां इन्ना ने कहा है कि, 'मैं हेल्पलेस मदर हूं, मेरे बेटे की जान चली गई, लेकिन न्याय कहां है? मैं लोगों से अपील करती हूं कि मेरी मदद करें, न्याय दिलवाएं।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।
 

5379487