Logo
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस Fortis Hospital Mohali में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे मोहाली में हड़कंप मच गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस Fortis Hospital Mohali में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे मोहाली में हड़कंप मच गया है। दोपहर 1:11 बजे ब्लास्ट की चेतावनी देने वाली ई-मेल के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

ई-मेल में क्या लिखा?
जीमेल आईडी से भेजी गई धमकी भरी मेल में दावा किया गया कि सीएम ‘पोलोनियम’ से संक्रमित है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री Beant Singh की हत्या का जिक्र करते हुए गंभीर धमकियां दी गईं।

मेल के अंत में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम लिखते हुए कुछ व्यक्तियों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।

अस्पताल और स्कूलों की सुरक्षा बढ़ी
धमकी के बाद फोर्टिस अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया है। पांच बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं और हर आने-जाने वाले की जांच की जा रही है।

मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह के अनुसार, फिलहाल मुख्यमंत्री को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि मोहाली के 16 स्कूलों को भी इसी मेल के जरिए धमकी मिली है। एहतियातन कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

CBSE परीक्षा के बीच बढ़ी चिंता
आज से Central Board of Secondary Education की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई हैं और 10वीं कक्षा का गणित का पेपर निर्धारित था। ऐसे में स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जांच पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
इससे पहले अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को भी बम धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में अफवाह साबित हुईं। लेकिन इस बार मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

जांच जारी, अफवाहों से बचें
पुलिस और खुफिया एजेंसियां ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी विस्फोट या संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

क्या है पोलोनियम, जिससे CM को संक्रमित करने का दावा
पोलोनियम-210 (Po-210) को दुनिया के सबसे घातक जहरों में से एक माना जाता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरणउत्सर्जित करता है। यदि यह शरीर के अंदर (खाने, पीने या सांस के जरिए) चला जाए, तो यह अंदरूनी अंगों और DNA को तेजी से नष्ट कर देता है।

कौन था दिलावर, जिसका धमकी की मेल में जिक्र
जिस शहीद भाई दिलावर के वारिसों के CM मान को विषैला पदार्थ देने का जिक्र किया गया है, वह पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्याकांड में शामिल था। वह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल था। 31 अगस्त 1995 को उसने चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय के बाहर आत्मघाती विस्फोट किया। इस विस्फोट में मुख्यमंत्री बेअंत सिंह सहित कई अन्य लोगों की मौत हुई। यह घटना चंडीगढ़ में शाम लगभग 5 बजे हुई थी।

5379487