haribhoomi hindi news
अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने पहले गार्ड को पकड़कर उससे मारपीट की और रफूचक्कर हो गए।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने पहले गार्ड को पकड़कर उससे मारपीट की और रफूचक्कर हो गए। यह घटना रात करीब 9 बजे रात की बताई जा रही है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालकों ने रात 9 बजे गार्ड पर हमला कर दिया। हमले में उन्होंने गार्ड को घायल कर दिया और फरार हो गए। फरार अपचारी बालको में 5 को पकड़ लिया गया है। वहीं 10 अपचारी बालक अभी भी फरार हैं। हत्या चोरी दुष्कर्म मारपीट जैसे गंभीर अपराध के किशोर बालको को रखा जाता है। वहीं पुलिस बालकों की तलाश में जुट गई है। 

रायपुर के बाल सुधार गृह से फरार हुए थे 10 अपचारी बालक
उल्लेखनीय है कि, रायपुर जिले के माना स्थित बाल सुधार गृह से 10 अपचारी बालक फरार होने की खबर सामने आई थी। फरार हुए सभी आरोपी हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में सुधार गृह में बंद थे। उन्होंने दीवार की खिड़की फरार हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।  

7