haribhoomi hindi news
Delhi Police: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के 79 वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के पहले चरण का उद्घाटन किया, जिसके उन्होंने तहत 2100 नए हाईटेक कैमरे लाइव किए।

Delhi Police: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के 79 वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने राजधानी की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। कार्यक्रम में उन्होंने 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के पहले चरण का उद्घाटन किया, जिसमें 2100 नए हाईटेक कैमरे लाइव कर दिए गए हैं। कैमरों के अलावा, शाह ने 'इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटर सेंटर' (C4I) का भी उद्घाटन किया। इसे केंद्र सरकार के द्वारा लगभग 857 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

पुलिस कामकाज में आएगी आसानी

यह C4I प्रोजेक्ट दिल्ली पुलिस के कामकाज को बहुत आसान बनाने का काम करेगा। पुलिस अब डिजिटल और पूरी तरह कनेक्टेड हो जाएगी। इससे अपराध पर नजर रखना, कमांड देना, संचार करना और कंप्यूटर सिस्टम के जरिए जानकारी साझा करना तेज और प्रभावी होगा। पूरे शहर की निगरानी एक जगह से आसानी से हो सकेगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनेगी।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर गिरफ्ता
यह भी पढ़ें:- नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 15 साल के रिलेशन में दूरी बनाना पड़ा भारी
यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद में बनेंगे 21 नए पार्क,आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस,पढ़ें GDA का प्लान
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में गर्मी की दस्तक फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिखाए तेवर, बारिश होने की उम्मीद
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के रोहिणी में हुई खौफनाक वारदात, एक टोपी के लिए युवक की चाकू मारकर की हत्या

सेफ सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा

यह C4I सेंटर 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' का मुख्य हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 10,000 नए कैमरे लगाने की योजना है। पहले चरण में 2,100 कैमरे सक्रिय हो चुके हैं। साथ ही पहले से लगे 15,000 से ज्यादा कैमरों को इस सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे दिल्ली में अपराध नियंत्रण और जांच में बड़ी मदद मिलेगी। शाह ने 10 नई दिल्ली पुलिस परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि ये कदम दिल्ली की जनता की सुरक्षा को और मजबूत बनाएंगे। यह पूरा प्रयास दिल्ली को सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में है।

7