Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में मौजूद एक फैक्ट्री में लगी है। इस फैक्ट्री में मोटरसाइकिल के पार्ट्स बनते थे। आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद फ्रायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नोएडा और हापुड़ से भी मांगनी पड़ीं। कई घंटों की मशक्कत के फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
बता दें कि गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में इस तरह की कई फैक्ट्रियां हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि किस वजह से आग लगी थी। आग ने काफी भयंकर रूप ले लिया था, जिसके चलते फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि इस आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तों आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि पड़ोस की एक फैक्ट्री का भी कुछ हिस्सा आग की चपेट में आ गया था। हालांकि समय रहते आग को काबू कर लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
यह भी पढ़ें:-तिहाड़ से बाहर आएंगे राजपाल यादव...दिल्ली हाईकोर्ट की शर्त
यह भी पढ़ें:-ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार,मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में पानी की चोरी और बर्बादी पर लगेगी रोक, DJB ने बनाया खास प्लान
यह भी पढ़ें:- नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 15 साल के रिलेशन में दूरी बनाना पड़ा भारी
यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद में बनेंगे 21 नए पार्क,आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस,पढ़ें GDA का प्लान
इस मामले को लेकर सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि वैशाली फायर सर्विस स्टेशन को दोपहर के समय फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने आगे बताया कि सूचना मिलने के बाद गाजियाबाद और वैशाली से दमकल की 4 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि आग की विकरालता को देखते हुए नोएडा और हापुड़ से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया।











