haribhoomi hindi news
Rohini Murder Case: दिल्ली के रोहिणी से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक छोटी सी टोपी के लिए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले से जुड़े कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rohini Murder Case: दिल्ली के उत्तर-पश्चिम रोहिणी इलाके में एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां टोपी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद एक युवक को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और एक नाबालिग समेत कुछ आरोपियों को पकड़ा है। पीड़ित युवक और कुछ लड़कों के बीच टोपी को लेकर बहस हुई। बात बढ़ गई तो मुख्य आरोपी ने दूसरे लड़के से कहा कि पीड़ित को मजबूती से पकड़ कर रखो। इसके बाद मुख्य आरोपी ने चाकू निकालकर पीड़ित के शरीर में गोद दिया। हमला इतना तेज था कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।

ईलाज के दौरान हुई मौत

हमले के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में अपने परिवार वालों को कुछ भी मत बताना। पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हमले की पूरी सच्चाई सामने आई है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच शुरू की। मुख्य आरोपी और उसके साथियों की तलाश की गई। एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामूली बात पर हुई इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का महौल है। पीड़ित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एक छोटी सी टोपी की वजह से उनका बेटा हमेशा के लिए चला गया। लोग इस घटना से बहुत दुखी हैं और ऐसी हिंसा पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि ऐसी वारदात दोबारा न हो और मामले की गहन जांच जारी है।

7