Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि राजधानी में बीते 24 घंटे में तेज धूप और असामान्य गर्मी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 17 फरवरी मंगलवार का दिन साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया है, लेकिन वहीं मौसम विभाग ने राजधानी में कल यानी 18 फरवरी बुधवार को झमाझम बारिश और आंधी-तूफान होने की संभावना जताई है। ऐसा कहा जा रहा है कि कल दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने संभावना जताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, 18 फरवरी बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, वहीं दिन के वक्त अंधेरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कल राजधानी में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। येलो अलर्ट के तहत मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। संभावना है कि बारिश के साथ काले बादल छाए रह सकते हैं, वहीं आंधी की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, बिजली गिरने की भी संभावना है, जिसकी वजह से दिन में अंधेरा छा सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से आने वाले 2 दिनों में छिटपुट बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी के मध्य में इतनी गर्मी सामान्य नहीं है, कम हवा चलने और आसमान साफ रहने से दोपहर में तेज धूप पड़ रही है, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में गर्मी की दस्तक फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिखाए तेवर
यह भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें:- नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
यह भी पढ़ें:-गुरुग्राम की इस कॉलोनी में बिछेगी पानी-सीवर की लाइन
यह भी पढ़ें:- दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS समेत 72 सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर
तीन दिन कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी को बारिश के बाद 19 और 20 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके चलते कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो सकता है। हालांकि 21 और 22 फरवरी तक अधिकतम तापमान फिर से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, ऐसी स्थिति में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










