CM Jansunwai App Launch: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 फरवरी शनिवार को शिकायतों के तेज और पारदर्शी समाधान के लिए ‘सीएम जन सुनवाई पोर्टल’ और मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की सहायता से शिकायतों का तेज और पारदर्शी समाधान हो जाएगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि शिकायतों के निवारण के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, सभी घर बैठे अपने मोबाइल से ही शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
इस पोर्टल के जरिए लोग ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं आसानी से दर्ज कर सकेंगे। इसके अला IWS, DG और CWSN श्रेणियों से जुड़ी शिकायतें भी ऑनलाइन की जा सकेंगी। पोर्टल के माध्यम से दिल्ली सरकार की करीब 75 सेवाओं का लाभ भी ऑनलाइन मिलेगा। सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि इन सेवाओं को अब सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से कनेक्ट किया गया है, ताकि जिन लोगों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की व्यवस्था नहीं है, वो आसानी से इस सर्विस का लाभ ले सकें। वहीं डिजिटल सेवा पोर्टल को भी कनेक्ट किया गया है, ताकि लोगों को अलग-अलग ऑफिस के चक्कर नहीं काटना पड़ें।
यह भी पढ़ें:- एमसीडी से पुराना जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे निकालें
यह भी पढ़ें:- फरीदाबाद में खौफनाक वारदात
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट
यह भी पढ़ें:- वंदे भारत ट्रेन बुलेट की तरह निकली
यह भी पढ़ें:- नोएडा वासियों को होली पर इस डिपो से मिलेंगी लंबी दूरी की बसें
शिकायत ऑनलाइन दर्ज होगी
दिल्ली सरकार ने कहा है कि शिकायत का निवारण 15 दिन के अंदर समाधान किया जाएगा। शिकायतकर्ता को उसके मोबाइल पर अपडेट मिलता रहेगा, ताकि उसे बार-बार पूछने की जरूरत ना पड़ें। सीएम ने कहा कि इस नई व्यवस्था से शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी, कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी। अब हर शिकायत ऑनलाइन दर्ज होगी और उसकी स्थिति को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके अलावा संबंधित विभागों और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी। अगर किसी अधिकारी के पास मामला लंबित है, उसकी जानकारी भी सिस्टम दर्ज की जा सकेगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।








