Holi Special Buses 2026: नोएडा वासियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल इस बार होली के मौके पर नोएडा डिपो से लोगों को लंबी दूरी की रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। ऐसे में यात्रियों को बस लेने के लिए दिल्ली और गाजियाबाद बस अड्डे जाना पड़ेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि लंबे रूट पर CNG भरवाने की सुविधा नहीं होने और डिपो को अब तक वातानुकूलित डीजल बसें नहीं मिली हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में मौजूदा समय में 305 बसें हैं, जिसमें से नोएडा डिपो की 188 बसें शामिल हैं। डिपो की सभी बसें CNG से चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, लखनऊ, हरिद्वार, कोटद्वार, सहारनपुर, मेरठ, हाथरस समेत दूसरे शहरों की बस सर्विस शामिल है। CNG से संचालित होने के कारण लखनऊ के अलावा डिपो से लंबी दूरी की बसें नहीं चलाई जाती है, जिसकी मुख्य वजह रोडवेज बसों के लिए रास्ते में सीएनजी भराने की व्यवस्था ना होना।
डीजल संचालित बसें नहीं मिली
बता दें कि नोएडा डिपो को डीजल संचालित वातानुकूलित बसें देने का फैसला लिया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। डीजल से चलने की वजह से इन बसों को लंबी दूरी तक भेजा जा सकता है। दिल्ली और गाजियाबाद के कौशांबी और साहिबाबाद बस अड्डे से लंबी दूरी शहरों के लिए बसें चलाई जाती हैं, इनमें प्रयागराज, अयोध्या समेत दूसरे शहरों के लिए भी बसों को चलाया जाता है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि CNG संचालित होने की वजह से बसों को लंबी दूरी के लिए भेजना संभव नहीं है, जिन शहरों के डिपो से बसों का संचालन होता है, उन्हें होली पर 100 प्रतिशत और बसों के एक्स्ट्रा फेरों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
नोएडा डिपो से होते हुए कई शहरों के लिए दूसरे डिपो की वातानुकूलित बसें निकलती हैं, जिनमें आगरा, मथुरा, लखनऊ के लिए बस सेवा शामिल है। इनमें से एक बस लखनऊ होकर गोरखपुर के लिए रवाना होती है। इन सभी बसों में अधिकतर यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली बेहाल याद आ रहे हैं केजरीवाल
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में कोई शख्स भूखा नहीं सोए बोली सीएम रेखा गुप्ता
यह भी पढ़ें:- वंदे भारत ट्रेन बुलेट की तरह निकली
यह भी पढ़ें:- पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस, सुशील कुमार ने मांगी जमानत
यह भी पढ़ें:- दिल्ली सरकार एक साल हुआ पूरा
डबल डेकर बसों की सुविधा मिलेगी
होली के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा वासियों को डबल डेकर बसों की सुविधा मिलेगी। अभी इन बसों के रूट और किराया को लेकर काम किया जा रहा है। नोएडा डिपो के अधिकारियों का कहना है कि सभी बसें वातानुकूलित और इलेक्ट्रिक संचालित है, जिससे यात्रियों को फायदा होगा। मनोज कुमार ने यह भी कहा कि मेरठ रूट के अलावा बाकी सभी शहरों की बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा है। यात्री www.upsrtc.gov.in की सहायता से नोएडा डिपो से चलने वाली साधारण बसों के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










