नमो भारत ट्रेन के लिए सराय काले खां स्टेशन पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। दो दिन बाद यानी 22 फरवरी से इस स्टेशन को आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। मेरठ तक के इस कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को करेंगे। आज नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ। बुलेट की तरह निकली वंदे भारत ट्रेन ने बेगम पुल स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक का सफर मात्र 39 मिनट में पूरा कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में कुल 11 स्टेशनों के बीच सर्विस दी जा रही है। सराय काले खां से मेरठ तक आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ जैसे 17 प्रमुख स्टेशनों को शामिल किया गया है। आज वंदे भारत ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन के सराय काले खां से बेगमपुर के बीच सफर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक्स पर आशीष नामक यूजर ने लिखा कि रेलवे की तस्वीर बदल रही है। वहीं, दीपिका ने कहा कि सफर करने में आनंद आ गया। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी सफर को बेहद किफायती और आरामदायक बता रहे हैं।
The trial run of the Namo Bharat Rapid Rail between Begumpul, Meerut, and Sarai Kale Khan, Delhi was successfully conducted today. The service will be officially inaugurated by Prime Minister Narendra Modi on 22 February. pic.twitter.com/IXo7neKnjH
— Gyan Singh {क्षत्रीय } (@gyan_rajawat01) February 20, 2026
पूरे दिल्ली एनसीआर को इसका फायदा
दिल्ली से मेरठ के बीच लाखों यात्री रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सफर करते हैं। वंदे भारत ट्रेन इन सभी यात्रियों के लिए वरदान से कम नहीं है। कारण यह है कि दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर 55 मिनट में तय हो जाएगा। दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारी भी आसानी से आ-जा सकेंगे। यह राजधानी की गति को तेज करने में भी सहायक साबित होगा।
सराय काले खां स्टेशन के पास जाम
उधर, सराय काले खां निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन पर रोजाना लगने वाले जाम को लेकर भी खबर सामने आई। यहां अवैध रेहड़ी पटरी वालों की वजह से रोजाना जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए एमसीडी और पुलिस को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत खबर
समाप्त










