Delhi News: दिल्ली के विश्वास नगर में आज 13 फरवरी शुक्रवार को एक लड़की ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पीड़िता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि लड़की अपने दोस्त के साथ होटल आई थी। पुलिस ने लड़की के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला विश्वास नगर में Fab होटल संतोष रेजीडेंसी का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस होटल में एक 20 साल की लड़की और 22 साल के लड़के चेक इन किया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद लड़की ने गुस्से में आकर होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि लड़की नीचे पड़े डिब्बों पर गिरी और उसकी जान बच गई।
#WATCH | Delhi: A 20-year-old woman jumped off the window from the 4th floor of the hotel in Vishwas Nagar in East Delhi.
— ANI (@ANI) February 13, 2026
(Visuals from outside the hotel where the incident happened) https://t.co/ORSH0gwTA2 pic.twitter.com/FwUdu4z1am
स्थानीय लोगों ने पुलिस को क्या बताया ?
पुलिस को मामले के बारे में करीब 1 बजे पता लगा, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने पुलिस को बताया कि 'मैं अपनी दुकान पर काम करता हूं। मुझे पता लगा कि लड़की कूदी है और मैं अचनाक बाहर आया, जिसके बाद उसने सारे गत्ते फेंके और बाइक हटाई और देखा लड़की बेहाश पड़ी है। वहीं लड़की का दोस्त बाहर खड़ा था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस लड़की के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले के बारे में पता लग सके।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।











