Logo
election banner
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के नांगलोई स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना से साथी जवान और अधिकारी सकते में हैं।

Delhi Metro News: राजधानी दिल्ली मेट्रो किसी न किसी कारण चर्चा का विषय बन ही जाती है। इसी कड़ी में ताजा मामला नांगलोई मेट्रो स्टेशन से सामने आया है, जहां आज यानी गुरुवार को सीआईएसएफ कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। अधिकारियों का कहना कि कांस्टेबल मृत पाया गया और उसके माथे पर गोली लगी थी। उन्होंने इसे आत्महत्या बताया है। इस घटना के बाद से मृतक के साथी जवान और अधिकारी सकते में हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि नांगलोई मेट्रो पुलिस स्टेशन को सुबह 7:03 बजे इस घटना की सूचना मिली। बताया गया कि 2014 बैच के कांस्टेबल शहरे किशोर ने सुसाइड कर लिया है। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो एक्स-रे मशीन स्कैनर पर मृत पाया गया। उसके माथे पर गोली का निशान था। इससे लगता है कि उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड की वजह नहीं पता चल सकी है। अपराध टीम मामले की जांच कर रही है। 

परिजनों को सूचित किया, मामले की जांच शुरू

अधिकारियों ने बताया कि शहरे किशोर जनवरी 2022 से दिल्ली में तैनात था। वो नरेला सरकारी क्वार्टर में परिजनों के साथ रहता था। शहरे किशोर के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

5379487