Logo
election banner
Chaitra Navratri 2024: देशभर में कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। वहीं राजधानी के लोग नवरात्रि पर माता के दर्शन करने के लिए कुछ खास मंदिरों का रुख करते हैं। ऐसे में दिल्ली के लोग के लिए कुछ मंदिरों में जाकर दर्शन करना बेस्ट साबित होगा।

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। होली के बाद लोग पावन पर्व का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्रि के दौरान कुछ लोग दुर्गा पूजा के भव्य पंडालों का भी रुख करते हैं, तो कई लोग नवरात्रि में देवी दुर्गा के दर्शन करने के लिए मंदिर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो इन मंदिरों में जाकर माता का आशीर्वाद ले सकते हैं।  

छतरपुर मंदिर कात्यायनी शक्ति
Chhatarpur Temple
छतरपुर मंदिर

छतरपुर मंदिर को श्री आघा कात्यायनी शक्ति पीठ भी कहा जाता है। ये मंदिर दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में है, जो देवी कात्यायनी को समर्पित है। नवरात्रि के दौरान यहां पर भक्तों की काफी भीड़ रहती है। ये मंदिर  तीन अलग-अलग भागों में हैं, जिसमें से एक में देवी कात्यायनी की मूर्ति है, ये मंदिर केवल नवरात्रि के दौरान खुलता है। छतरपुर मंदिर में जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन छतरपुर है, जो येलो लाइन पर स्थित है। छतरपुर मंदिर सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुला रहता है। नवरात्रि पर इस मंदिर में कई खास कार्यक्रमों का आयोजन होता है। 

झंडेवाला मंदिर सबसे प्रसिद्ध
Jhandewala Temple
झंडेवाला मंदिर

दिल्ली का झंडेवाला मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर करोल बाग के पास स्थित है। नवरात्रि में माता के दर्शन करने के लिए लाखों भक्त आते हैं। इस मंदिर की खुदाई के समय सबसे पहले एक झंडा मिला था। इसी वजह से इसका नाम झंडेवाला रखा गया। इस मंदिर में नवरात्रि ही नहीं बल्की पूरे साल भक्तों का आना जाना लगा रहता है।

योगमाया मंदिर भगवान कृष्ण की बहन को समर्पित 
Yogamaya Temple
योगमाया मंदिर

दिल्ली के महरौली का योगमाया मंदिर, भगवान कृष्ण की बहन देवी योगमाया को समर्पित है। यह मंदिर राजधानी के मशहूर मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि ये उन पांच मंदिरों में से एक है, जो महाभारत के समय से हैं। माना जाता है कि युद्ध समाप्त होने पर पांडवो ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 

कालकाजी मंदिर कई सालों पुराना 
kalkaji mandir
कालकाजी मंदिर

दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक कालकाजी मंदिर तीन हजार साल पुराना है। कालकाजी मंदिर जयंती पीठ और मनोकामना सिद्ध पीठ के नाम से भी मशहूर है। यह मंदिर प्यूमिक पत्थरों और संगमरमर से बना हुआ है। यहां पर रोजाना भक्तों की भारी भीड़ रहती है। नवरात्रि में खासतौर पर कालकाजी मंदिर का दीदार आपके लिए बेस्ट हो सकता है। नवरात्रि में रात की आरती 6 बजे और शाम की 7 बजे होती है। 

गुफा वाला मंदिर 22 साल पुराना 

दिल्ली-एनसीआर में स्थित माता के इस मंदिर में नवरात्रि का खास महत्व है। यह शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण और इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण मंदिर के अंदर बनी गुफा है। गुफा वाला मंदिर लगभग 22 साल पुराना है। इस मंदिर में एक छोटी गुफा है, जो आकर्षणों में तीन देवी-चिंतापूर्णी, ज्वाला देवी और कात्यायनी की मूर्तियां शामिल हैं। 

5379487