Logo
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद का कहना है कि जनकरपुरी सड़क हादसे से जितने लोग दुखी हैं, उतने ही हम भी आहत हैं। हमारा प्रयास है कि दोबारा ऐसा हादसा न हो।

दिल्ली के जनकपुरी सड़क हादसे में 25 वर्षीय कमल ध्यानी की दर्दनाक मौके बाद दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी गई है। ऐसे में यहां से आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी आ रही है। हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली के मंत्री आशीष सूद मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के साथ एक ज्वाइंट इंस्पेक्शन करके हमने सभी विभागों को निर्देश दिया है। इन निर्देंशों के अनुसार इस सड़क को सुचारू रूप से चलाएंगे ताकि लोगों को कम से कम परेशानी उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि यही देखने के लिए यहां आए हैं। 

एक सवाल के जवाब में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस हादसे के लिए जो भी अधिकारी दोषी थे, उनको कल ही निलंबित कर दिया गया था। उन दोषी अधिकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद दुर्घटना घटी है। हम भी उतने ही आहत हैं। जनता को भरोसा दिलाते हैं कि दोबारा ऐसा हादसा न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुरजोर सुधार के कार्यों की स्वयं सीएम भी निगरानी रख रही हैं। 

5379487