चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: लोकेश बंसल और सुशील समेत सैकड़ों कार्यकर्ता आप में शामिल, अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत

Congress Leaders Joined AAP and Arvind Kejriwal welcomed them
X
कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा आप का हाथ।
Congress leaders joined AAP: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकेश बंसल ने सैकड़ों कार्यकरताओं के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान लंदन से लॉ करके आए युवक सुशील ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। 

Congress leaders joined AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सुबह ही अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर समाजसेवी महावीर बसोया और उनके सैकड़ों समर्थकों ने सीएम आतिशी मार्लेना और सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकेश बंसल कई नेताओं और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

लोकेश बंसल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता आप में शामिल

लोकेश बंसल और अन्य नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को पगड़ी और माला पहनाई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने सबको टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा 'कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकेश बंसल समेत कई बड़े कांग्रेस नेता आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। लोकेश बंसल 22 साल तक कांग्रेस पार्टी में रहे और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सर्वेसर्वा थे लेकिन अब नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है।'

लंदन से लॉ करके आए दलित युवक ने भी ली आप की सदस्यता

वहीं अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में आम आदमी पार्टी की सरकार की स्कॉलरशिप योजना की मदद से लॉ की डिग्री लेकर आए सुशील का भी पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सुशील एक दलित लड़का है और वो लंदन से लॉ की डिग्री लेकर आया है। अब हम अगली सरकार में कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा दलित समाज के बच्चों को लंदन भेज सकें। इस दौरान सुशील ने बताया कि उनके माता-पिता बच्चों की शिक्षा की उम्मीद लेकर दिल्ली आए थे। उनका सपना साकार अब साकार हुआ है। हमारा सपना था कि मैं बाबा साहब अंबेडकर की तरह लंदन जाकर लॉ करना चाहता था। अरविंद केजरीवाल और दलित समाज न ही बाबा साहब अंबेडकर को माना है इसलिए मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में फर्जी वोट विवाद: भाजपा ने AAP पर साधा निशाना, MP रेखा शर्मा बोली- फर्जी वोट बनवा रही आप

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story