Logo
Raghav Chadha BJP Joining Rumors: आप नेता राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने की अफ़वाहों पर संजय सिंह का बयान सामने आया है, यहां पढ़ें उन्होंने क्या कहा है...

Raghav Chadha BJP Joining Rumors: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं।  अरविंद केजरीवाल और  मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में मिली राहत के बावजूद भी उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने की अटकलें तेजी बढ़ रही हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि वह जल्द ही AAP को छोड़कर BJP में शामिल हो जाएंगे। लेकिन इन अटकलों के बीच आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। 

संजय सिंह ने क्या कहा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय सिंह ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अफवाहों पर सफाई दी है। इंटरव्यू के दौरान संजय सिंह से सवाल किया गया कि राघव चड्ढा ने पार्टी से किनारा कर लिया है? उन्होंने जवाब दिया कि नहीं ये बात बिल्कुल गलत है. भला वो अलग क्यों होंगे?

जब उनसे यह सवाल किया गया कि केजरीवाल और सिसोदिया की रिहाई पर राघव चड्ढा चुप क्यों रहे? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 'इस सवाल का जवाब तो बेहतर होगा कि आप उन्हीं से पूछें. राजनीति में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं, इसलिए वो खुद ही इस पर ज्यादा स्पष्टता से जवाब दे पाएंगे।'

हर पार्टी में समस्याएं हो सकती हैं-संजय सिंह

संजय सिंह ने यह भी कहा है कि अगर राघव चड्ढा ऐसा कोई कदम उठाते हैं तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस दिन राघव चड्ढा BJP में शामिल होंगे सबसे पहले उनके खिलाफ खड़ा होने वाला शख्स मैं ही रहूंगा।

संजय सिंह ने यह भी कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या परिवार में समस्याएं हो सकती हैं, अगर कोई बात है तो उसे आपस में बैठकर सुलझा लेना चाहिए। हालांकि पार्टी अभी इन चर्चाओं को अफवाह मानकर चल रही हैं, लेकिन अब इन दावों पर राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। 

7