Ranveer-Deepika: इन दिनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की शानदार सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और इसी बीच रणवीर ने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।
रणवीर-दीपिका की तस्वीरें वायरल
रविवार (22 मार्च) को कपल मुंबई के एक फेमस सीफूड रेस्टोरेंट में लंच डेट पर स्पॉट हुआ। बाहर निकलते वक्त दोनों काफी खुश नजर आए और वहां मौजूद फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Ranveer Singh and Deepika Padukone with the staff of Maaslli Restaurant in Mumbai today 😍♥️ #deepveer #RanveerSingh #DeepikaPadukone pic.twitter.com/4qSOW7JeIW
— DeepVeer Fanclub (@DeepVeer_FC) March 22, 2026
लुक की बात करें तो दीपिका ने हमेशा की तरह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज चुना- व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम्स। वहीं रणवीर भी ब्लू टी-शर्ट और जींस में कैजुअल अवतार में दिखे। दोनों का यह रिलैक्स्ड और हैप्पी मूड फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरों में कपल को स्टाफ और फैंस के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते देखा जा सकता है। इन फोटोज ने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी और फैंस ने कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।
'धुरंधर 2' की सक्सेस पर दीपिका की चुप्पी
दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ रणवीर की फिल्म बड़ी सफलता हासिल कर रही है, वहीं सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज है कि दीपिका ने अभी तक फिल्म या रणवीर की परफॉर्मेंस को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है। इस वजह से फैंस के बीच हल्की जिज्ञासा बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Uzair Baloch Alive: 'उजैर बलूच' ने धुरंधर 2 को सबसे बेहतरीन ईदी बताया, पाकिस्तानी गैंगस्टर की बढ़ेंगी मुश्किलें

धुरंधर: द रिवेंज, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में अब तक कुल 700 करोड़ का रिकॉर्ड बना चुकी है।
इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह डबल रोल- हमजा अली माजरी और जसकिरत सिंह रंगी- में नजर आ रहे हैं। कहानी उनके अतीत और एक भारतीय जासूस बनने के सफर को दिखाती है, जो पाकिस्तान में रहकर मिशन को अंजाम देता है।









