Dhurandhar 2 BO Collection Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच रही है। चौथे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। जिससे धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले वीकेंड में ही फिल्म ने हिंदी और इंटरनेशनल मार्केट में नए रिकॉर्ड बनाए।
शानदार ओपनिंग से मचाया धमाल

फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू में ही करीब 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये का डोमेस्टिक कलेक्शन किया।
यह भी पढ़े - The 50 Show Winner: फैजू और काका को पछाड़ शिव ठाकरे बने ‘The 50’ के पहले विनर, बदली इस फैन की किस्मत!
वीकेंड पर दिखा जबरदस्त उछाल

तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 113 करोड़ रुपये हो गई। वहीं चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 453.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके साथ ही अब भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 541 करोड़ हो गया है।
वर्ल्डवाइड 700 करोड़ पार

विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ ने कमाल कर दिया है। ओवरसीज में फिल्म ने अब तक करीब 209 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 750 करोड़ तक पहुंच चुका है, यानी फिल्म 800 करोड़ के बड़े आंकड़े से बस कुछ ही कदम दूर है।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: रणवीर सिंह की धुरंधर- द रिवेंज ने रचा इतिहास; 3 दिन में 500 करोड़ पार!
कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले ही वीकेंड में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने ‘गदर 2’, ‘सालार’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी दबदबा

नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने करीब 9.6 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिससे धुरंधर वहां वीकेंड की टॉप फिल्मों में शामिल रही। इतना ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी धुरंधर टॉप फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
1000 करोड़ क्लब की तरफ धुरंधर 2

फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म 2000 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।
यह भी पढ़े - 'उजैर बलूच' ने धुरंधर 2 को सबसे बेहतरीन ईदी बताया, पाकिस्तानी गैंगस्टर की बढ़ेंगी मुश्किलें









