POCO ने भारत में अपनी X8 Pro सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max को हाल ही में लॉन्च किया था। अब आज से इन दोनों हैंडसेट की सेल शुरू हो गई है। पहली सेल के अवसर पर खरीदार HDFC, ICICI और SBI कार्ड का इस्तेमाल करके ₹3,000 का तगड़ा इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
ये स्मार्टफोन 6,500mAh और 8,500mAh की दमदार बैटरी, 50MP डुअल रियर कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ आते हैं। जानिए इनके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल।
POCO X8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और ऑफर
POCO X8 Pro में 6.69-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 2756 x 1268 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स है और यह Pro HDR, Wet Touch 2.0, HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर से लैस है और RAM/स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 256GB (Iron Man Edition)।
कैमरा सेटअप में डुअल रियर कैमरा शामिल है, जिसमें 50MP का प्राइमरी Sony IMX882 सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जबकि फ्रंट में 20MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है। 6,500mAh की बैटरी के साथ यह फोन 100W HyperCharge और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें Google Gemini, Circle to Search with Google AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search और AI Dynamic Wallpapers जैसे AI फीचर्स भी शामिल हैं।
कीमत और ऑफर्स
कीमत की बात करें तो 8GB + 256GB मॉडल ₹32,999 में उपलब्ध है, 12GB + 256GB वेरिएंट ₹35,999 में मिलेगा और 12GB + 256GB (Iron Man Edition) की कीमत ₹37,999 है। पहली सेल के दौरान HDFC, ICICI और SBI कार्ड से खरीदने पर सभी वेरिएंट्स पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
POCO X8 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और ऑफर
POCO X8 Pro Max में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 2772 x 1280 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स है और यह Pro HDR, Wet Touch 2.0, HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस है और RAM/स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 12GB + 256GB और 12GB + 512GB।
कैमरा सेटअप POCO X8 Pro के समान है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जबकि फ्रंट में 20MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है। बैटरी के मामले में यह मॉडल और भी बड़ी है – 8,500mAh की बैटरी 100W HyperCharge और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें POCO X8 Pro जैसी सभी AI फीचर्स भी शामिल हैं।
ऑफर और कीमत
कीमत की बात करें तो 12GB + 256GB वेरिएंट ₹42,999 में उपलब्ध है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट ₹46,999 में मिलेगा। पहली सेल के दौरान HDFC, ICICI और SBI कार्ड से खरीदने पर सभी वेरिएंट्स पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।









