Tateeree song Controversy: रैपर-सिंगर बादशाह (Badshah) अपने हालिया गाने टटीरी को लेकर विवादों में हैं। उनपर एफआईआर होने और महिला आयोग द्वारा कार्रवाई होने के बाद अब हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने बताया कि अब तक इस गाने से जुड़े 857 लिंक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाए जा चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया के तहत यूट्यूब और इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर ये कार्रवाई की गई। इनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं, जिन्हें 'आपत्तिजनक कंटेंट' के चलते हटाया गया।
गाने पर विवाद
इस मामले में 6 मार्च को पंचकूला में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाने के लिरिक्स और विजुअल्स में आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा प्रभावित होती है।
ये भी पढ़ें- Arjun Rampal: मुंबई 26/11 के हमलों के बीच होटल में फंसे थे अर्जुन रामपाल, बोले- 'धमाकों की आवाज सुनी, सहम गया था...'
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक या प्रतिबंधित किया जा सकता है।
वहीं एडीजीपी शिबास कबीराज ने भी सोशल मीडिया यूजर्स को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस गाने को शेयर या इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Ranveer-Deepika: 'धुरंधर 2' हुई हिट, पत्नी दीपिका संग रोमांटिक डेट पर निकले रणवीर सिंह, Inside तस्वीरें हुईं Viral
बादशाह के गाने पर आपत्ति
गौरतलब है कि ‘टटीरी’ एक हरियाणवी हिप-हॉप सॉन्ग है, जिसे 1 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था। इस गाने में बदशाह के साथ सिमरन जगलान ने भी अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक प्रोडक्शन हितेन ने किया है। रिलीज के बाद से ही यह गाना विवादों में घिरा हुआ है।









