Logo
दिल्ली के कंझावला में 30 हजार रुपये के विवाद में 70 वर्षीय आरोपी ने 54 साल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Delhi Kanjhawala Murder Case: दिल्ली के कंझावला से एक 70 साल के बुजुर्ग द्वारा एक 54 साल के शख्स की हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। आरोपी बुजुर्ग की पहचान दिनेश शर्मा के रूप में हुई हैं, जो दिल्ली के कांझावला इलाके का रहता है।

बताया जा रहा है मृतक और आरोपी के बीच 30 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी दिनेश ने 54 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मामला 16 मार्च को तब सामने आया जब पीसीआर में पुलिस को इलाके में झगड़ा होने की खबर मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पाया की 54 वर्षीय पीड़ित अगलु, जिसे आरोपी दिनेश ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे पहले ही इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित की हालत गंभीर थी और ऐसे में बेहतर इलाज के लिए उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया और वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अगलु के मौत के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया, जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी दिनेश और अगलु के बीच 30 हजार रुपए के कर्ज को लेकर झगड़ा हुआ था, जो कि मृतक ने आरोपी दिनेश से कर्ज के रूप में लिए थे। मृतक की पत्नी के द्वारा शिकायत देने के बाद पुलिस ने मामले को संबंधित धाराओं में दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी।

पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए जांच के लिए एक टीम का गठन किया। घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी सबूतों को इकट्ठा किया। पुलिस को शक था कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बिहार में अपने पैतृक गांव में भाग सकता है। इसलिए पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए एक टीम बिहार के समस्तीपुर भेज दी। बाद पुलिस ने दिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा और आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

7