Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय ने हाल में एक इंटरव्यू में जेल में बिताए हुए पलों के अनुभव को साझा किया। संजय सिंह 6 महीने तक दिल्ली शराब घोटाले के मामले में जेल में रहे थे और इन 6 महीनों के के बारे में उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वहां एक म्यूजिक रूम था जहां वह जाकर आराम से गाना गाकर अपना समय बिताते थे। उन्होंने कहा कि वहां सब कुछ सीसीटीवी में रिकॉर्ड होता था और मैं चाहता था कि यह जो भाजपाई हैं वह मुझे देखें। सांसद ने कहा कि इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों के अधिकारों को ठीक कराया। संजय सिंह ने कहा कि वह पहले भी कई बार आंदोलन के दौरान जेल में जा चुके थे इसलिए उन्हें वहां रहने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
गाना गाते थे
मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जेल में वह एक से आधा घंटा बैठकर आराम से गाना गाते थे। इसके बाद वह क्रिकेट खेलने का काम करते थे। संजय सिंह ने कहा कि वह बैडमिंटन खेलते थे और किताबें भी पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह जो वह करते थे वह कैमरों में कैद होता था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता था सरकार ने कोई विरोध नहीं किया है। इसकी वजह यही थी कि उनको इस सब का कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। संजय सिंह मीडिया बात करते हुए आगे कहते हैं कि रखे रहो जब तक रखना है उन्हें इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता।
घरवालों से मिलने से कर दिया था मना
AAP सांसद ने आगे बताया कि जिस वक्त वह जेल में थे, तब उन्होंने अपने परिवार के लोगों से यह कह दिया था कि उन्हें किसी से नहीं मिलना। इसलिए जेल में मुझसे कोई भी मिलने मत आना। संजय सिंह ने कहा कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि किंही वह परिवारों के लोगों से मिलने के बाद कमजोर न पड़ जाए। उन्होंने बताया कि बस वीडियो कॉल पर बात हो जाती थी और उनके लिए उतना ही काफी था। सांसद ने कहा कि जब वह परिवार के साथ वीडियो कॉल पर बात करते थे तो वह सिर्फ हंसी-मजाक करते थे। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने परिवार से कह रखा था कि यह मत पूछना कि मैं कैसा हूं? क्या खा रहा हूं? बस अगर कुछ पूछना तो यह पूछो कि जेल वाले कैसे हैं।










