Logo
Vivo जल्द ही Vivo Pad 6 Pro लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 13,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, 4K स्क्रीन और अन्य कई खास फीचर्स मिलेंगे। देखिए अपकमिंग डिवाइस की पूरी डिटेल।

Vivo Pad 6 Pro Launched Update: Vivo जल्द ही अपना नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अगले हफ्ते एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी जिसमें  Vivo X300 Ultra और Vivo X300s स्मार्टफोन्स के साथ Vivo Pad 6 Pro को भी पेश किया जाएगा।

Vivo Pad 6 Pro को कंपनी एक प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड डिवाइस के रूप में पेश कर रही है। इस टैबलेट को पहले Mobile World Congress में भी दिखाया गया था, जहां इसे कीबोर्ड एक्सेसरी और स्टायलस के साथ देखा गया था। इसमें 13.2-इंच का बड़ा 4K True Color डिस्प्ले मिलेगा, जो Dolby Vision को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। 

प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Vivo इसमें PC-ग्रेड WPS Office और CapCut Professional Edition जैसे ऐप्स भी देगा। इससे साफ है कि यह टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। देखिए इस अपकमिंग टैबलेट के फीचर्स और पूरी डिटेल्स। 

Vivo Pad 6 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले (संभवतः 144Hz तक) मिल सकता है, जिससे स्मूथ विजुअल्स मिलेंगे। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो वीडियो कॉल और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे बेसिक कामों के लिए पर्याप्त होगा।

बैटरी की बात करें तो इसमें लगभग 13,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल (12,050mAh) से बड़ी होगी। साथ ही इसमें 80W या 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Vivo लॉन्च से पहले और भी जानकारी साझा कर सकती है। जहां तक ग्लोबल लॉन्च की बात है, अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन चूंकि कंपनी ने इसे MWC में दिखाया है, इसलिए जल्द ही ग्लोबल अनाउंसमेंट की उम्मीद की जा सकती है। 

7