रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा बिटिया जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सर्वप्रथम कन्या-पूजन कर 151 बेटियों की आरती की गई। मां दुर्गा का स्वरूप धारण की हुई नन्ही बच्ची जसलीन कौर हाथों में त्रिशूल थामे विशेष आकर्षण का केंद्र रही है। सभी 151 नन्ही बच्चियों को माता की चुनरी ओढाई गई और उनकी आरती उतारी गई।
इस मौके पर 151 बेटियों के माता-पिता का सम्मान किया। साथ ही 10 दिन से लेकर 6 माह तक की बच्चों को गोद में लिए माता- पिता पहुंचे थे। बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने पिछले 12 वर्षों से सामाजिक संस्था नवसृजन मंच यह आयोजन करती आ रही है। जिसमें अब तक हजारों परिवारों को इस आयोजन के अन्तर्गत सम्मानित किया जा चुका है।

हर शहर मे होना चाहिए बिटिया जन्मोत्सव कार्यक्रम
महिला बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने कहा कि, बेटियों को सम्मानित करना बहुत ही अच्छी बात है। इस पवित्र नवरात्र में कन्या पूजन करना अपने आप में अदभुद है। सभागार में 6 माह से भी छोटी बच्चियों की किलकारी को मधुर संगीत बताते हुए कहा कि, एक साथ इतनी नन्ही माताओं की किलकारी सुनना भी एक अलग अनुभूति का एहसास कराता है। ऐसे आयोजन बहुत ही कम देखने मिलते है जहां एक तरफ बेटियों के जन्म को लेकर आज भी लोग चिंतित हो उठते है वैसे में यह आयोजन एक प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन को प्रत्येक शहर में किया जाना चाहिए।
151 बेटियों की किलकारी से गुंजायमान सभागर
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, पिछले 12 वर्षाे से यह आयोजन किया जा रहा है। 151 बेटियों के माता-पिता का सम्मान किया गया । साथ ही 10 दिन से लेकर 6 माह तक की बच्चों को गोद में लिए माता- पिता पहुंचे थे।
बच्चे के जन्म के बाद मां को अपने खान-पान पर दे विशेष ध्यान
आहार विशेषज्ञ डॉ सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि, बच्चे के जन्म के बाद अक्सर माँ अपने आहार को लेकर उतनी गम्भीर नहीं रहती है। उन्होंने आहार पोषण को लेकर लापरवाही न बरत खान-पान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। संस्था के द्वारा 151 बेटियों के माता-पिता को बेटियों का जन्म उनके लिए गौरव का विषय है। साथ ही बेबी किट जिसमें बच्ची के लालन- पालन की वस्तुएं फ्रॉक, साबुन,पावडर, खिलौने और बच्चों की मच्छर दानी और अन्य वस्तुए दी गई।

बेटियों को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लगाए थे स्टाल
उन्होंने ने कहा कि, बेटियों को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के स्टाल जैसे सुकन्या योजना, नोनी योजना, मातृत्व समृद्धि योजना के स्टाल लगाए है। यह स्टाल महिला एवं बाल विकास के सहयोग से लगाए गए थे। पोस्ट आफिस शाखा द्वारा छोटी बच्चियों का आधार कार्ड भी शिविर लगाकर बनाया गया। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी भी उन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल जैन, और डॉ, प्रीति सतपथी ने संयुक्त रूप से किया है।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष और राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आई पी एस चंचल तिवारी, समाजसेवी नीतू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष डॅा. देवाशीष मुखर्जी, किशोर महानंद, कांतिलाल जैन मनीषा सिंह, पदमा शर्मा, डॉ प्रीति सत्पथी, डॅा. रश्मि चावरे, विनय शर्मा, नरेश नामदेव, मनोज जैन, अंजलि देशपांडे, खुशबू शर्मा, निधि झा, शकुंतला श्रीवास, सुनीता पाठक, नूपुर पांचाल, शशि यादव, प्रीति दास मिश्रा, सुकृत आलोक शर्मा सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।








