Logo
OnePlus 15T भारत में कल लॉन्च होने जा रहा है। इसमें 7,500mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा, 165Hz डिस्प्ले, जैसे कई खास फीचर्स मिलते हैं। जानिए इसकी संभावित कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल।

OnePlus 15T India Launched Date: OnePlus कल यानी 24 मार्च को भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T को पेश करने जा रहा है। यह डिवाइस 7,500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 165Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। प्री-ऑर्डर पहले ही चीन में शुरू हो चुके हैं, और अब भारत में इसकी संभावित कीमत और फीचर्स को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। यहां देखें इसकी संभावित कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।  

OnePlus 15T कब होगा लॉन्च?
OnePlus 15T को चीन में मंगलवार, 24 मार्च को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह स्मार्टफोन सॉफ्ट लॉन्च के जरिए पेश किया जाएगा या किसी बड़े लॉन्च इवेंट में। अगर कंपनी इवेंट आयोजित करती है, तो इसका लाइवस्ट्रीम OnePlus के आधिकारिक Weibo पेज पर देखा जा सकेगा।

OnePlus 15T के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 15T में Qualcomm का 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

यह स्मार्टफोन कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इनमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज औऱ 16GB RAM + 1TB स्टोरेज तक का मॉडल शामिल होगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें Sony Ultra Vision सेंसर का इस्तेमाल होगा। साथ ही 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। फोन में Oppo का LUMO इंजन भी दिया जाएगा, जो कैमरा परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा।

डिजाइन और अन्य फीचर्स
OnePlus 15T में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट होगा। फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम और पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलेगा। यह स्मार्टफोन Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, डिवाइस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा।

भारत में संभावित कीमत
फिलहाल चीन में OnePlus 15T की कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल OnePlus 13T से महंगा हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus 13T की शुरुआती कीमत करीब ₹39,000 थी।ऐसे में उम्मीद है कि OnePlus 15T भारत में कम से कम ₹40,000 या उससे ज्यादा कीमत में लॉन्च हो सकता है।

7